फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागपुर ने जमाया फुटबाल ट्रॉफी पर कब्जा 

Mon, 14 Nov 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
विजेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

शहीद जगदीश सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला युवा क्लब फागपुर ने जीत ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि कैलाश गहतोड़ी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। 
अंबेडकर ग्राम फागपुर खेल मैदान में शारदा वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित प्रथम शहीद जगदीश सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बनबसा स्टेडियम ‘ए’ और युवा क्लब फागपुर के मध्य खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में दोनों टीमें निर्धारित समय तक बिना गोल किए बराबरी पर रही।
विज्ञापन

 अतिरिक्त समय में भी गोल बिना दोनों टीमों के बीच निर्णय नही हो पाया। बाद में पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला बिना गोल के बराबर रहा। सडन डेथ से हुए निर्णय में अमित पांडे के एक गोल की बदौलत फागपुर की टीम ने मुकाबला जीत लिया।  
विज्ञापन

मैच के रैफरी रविंद्र थे, जबकि लाइनमैन की जिम्मेदारी मयंक और निखिल ने निभाई। इस मौके पर आयोजक कमेटी अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, राजू जोशी, पुष्कर कापड़ी, कै. हरीश कापड़ी, प्रधान गीता देवी, जगवीर सिंह, थानाध्यक्ष मनीष खत्री, नदीम आदि मौजूद थे। संचालन मनोज कालाकोटी ने किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें