फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से बचाव की रिहर्सल

Fri, 15 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर/बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
आपदा से बचाव की रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर इन दिनों पुलिस विभाग ने आपदा प्रबंधन जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित कर विभाग के प्रशिक्षित अधिकारियों, जवानों, लाइफ इन एडवेंचर संस्था के प्रशिक्षकों द्वारा स्कूली बच्चों, आम नागरिकों को आपदा के समय राहत के तरीके बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस, अग्निशमन विभाग के प्रशिक्षित कर्मियों, लाइफ इन एडवेंचर के निदेशक विनय अरोरा उर्फ मौनी बाबा ने डेमो का प्रदर्शन कर आपदा प्रबंधन की जानकारियां दी। एसडीएम नरेश दुर्गापाल, कोतवाल वीसी शर्मा, अग्निशमन अधिकारी बसंत बल्लभ पांडेय ने कई जानकारियां दी।

प्रधानाचार्या अनुराधा दुबे ने पुलिस, अग्निशमन, संस्था के लोगों का आभार जताया। इस दौरान एसएसबी के एसआई केशव सिंह, शिक्षक प्रेम सांगा, गिरीश चंद्र जोशी समेत नगर पालिका, वन विभाग, राजस्व विभाग, एसएसबी के जवान भी थे। उधर, बनबसा के पूर्णागिरि इंटर कॉलेज में भी बच्चों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मोहन भट्ट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ राजन सिंह रौतेला ने किया। राफ्टिंग प्रशिक्षक मौनी अरोड़ा, ईश्वरी पांडेय, फार्मेसिस्ट ममता विश्वकर्मा ने कई जानकारियां दी। एसएसबी की महिला एसआई पूनम सुरीन ने आभार जताया। इस दौरान थानाध्यक्ष विनोद यादव, एसआई बीएस सम्मल, अभिसूचना के एसआई आशिफ इकबाल, एलआईयू के हरीश कन्याल, शंकर लाल वर्मा समेत पुलिस कर्मी, एसएसबी जवान आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें