फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में पेय पदार्थ के दो सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में टीम ने मां पूर्णागिरि मेले में ठूलीगाड़ में लगे भंडारे और धाम क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। उन्होंने पेय पदार्थ के दो सैंपल लिए। उन्होंने खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ का उपयोग न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को निरीक्षण के बाद जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी तिवारी ने बताया कि नगर और ग्रामीण क्षेत्र के साथ पूर्णागिरि धाम में ठूलीगाड़ में भंडारे में खाद्य पदार्थ को देखा और भैरव मंदिर, सैलागाढ़ क्षेत्र में में कोल्ड ड्रिंक, फ्लेवर्ड ड्रिंक की सैंपलिंग की गई। सभी को सफाई के बेहतर रखने के निर्देश दिए गए। बताया कि जांच लगातार जारी है। गुणवत्ता सही न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम में अभिहीत अधिकारी अनिल मिश्रा, दिनेश फर्त्याल, राकेश भट्ट आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें