समूह गान प्रतियोगिता में एमडीएम ने लहराया परचम
- फोटो : अमर उजाला
भारत विकास परिषद की समूह गान प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार एमडीएम एजूकेशनल एकेडमी टनकपुर ने फतह हासिल की। केवि वन ने दूसरा और शहीद उत्तम चंद विद्यामंदिर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि नरेंद्र लडवाल ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार बांटे।
टनकपुर के पूर्व पालिका उपाध्यक्ष धर्मानंद पांडेय की अध्यक्षता और परिषद अध्यक्ष संजय जोशी के संचालन में हुई समूह गान प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने किया। पूर्व अध्यक्ष शंकर लाल वर्मा ने भारत विकास परिषद के बारे जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने परिषद को सामाजिक कार्यों के लिए 21 हजार, विजेता टीम को 21 सौ, उपविजेता को 15 सौ और तृतीय स्थान पर रही टीम को 11 सौ रुपये की नकद राशि भेंट की।
प्रतियोगिता के निर्णायक अनिल पालीवाल, अशोक कुमार, श्रीभगवान मिश्र थे। आभार उमेद सिंह नेगी ने जताया। कार्यक्रम में पवन मित्तल, ललित वर्मा, जनक चंद, वाल्टर, दीपक लाल वर्मा, जमुना दत्त कलखुड़िया, चंद्रशेखर चंद्र भट्ट, दिनेश कापड़ी, जनक चंद, मनोज मित्तल, आदि मौजूद थे।