फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanakpur: कैलाश मानसरोवर यात्री दल का पहला बैच 4 जुलाई को टनकपुर पहुंचेगा, सिड्यूल जारी होते ही तैयारियां शुरु

Mon, 02 Jun 2025 05:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

इस बार कैलाश मानसरोवर यात्री दल वाया उत्तराखंड के लिपुलेख से होकर जाएगी। सिड्यूल जारी होते ही केएमवीएन की ओर से तैयारियां शुरु हो गई हैं।
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार कैलाश मानसरोवर यात्री दल वाया उत्तराखंड के लिपुलेख से होकर जाएगी। सिड्यूल जारी होते ही केएमवीएन की ओर से तैयारियां शुरु हो गई हैं। इस बार पांच बैच के कुल 250 श्रद्धालु टनकपुर में रुक कर आगे बढ़ेंगे। प्रत्येक बैच का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।

केएमवीएन गेस्ट हाउस के मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि दिल्ली से यात्रा के पहले बैच की प्रक्रिया 30 जून से आरंभ होगी। पहला बैच दिल्ली से चार जुलाई को चलेगा, जो शाम को टनकपुर पहुंचेगा। पांच जुलाई को बाया चंपावत होते हुए पिथौरागढ़ रवाना होगा। दूसरा बैच आठ जुलाई, तीसरा बैच 12 जुलाई, चौथा बैच चार अगस्त और पांचवां बैच आठ अगस्त को पहुंचेगा।

विज्ञापन


प्रत्येक बैच में 50 श्रद्धालु रहेंगे। श्रद्धालुओं के रुकने के लिए पूरी तैयारी है। इस बार खाने में कुमाऊंनी व्यंजन की व्यवस्था की गई है। यात्री दलों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना केएमवीएन की जिम्मेदारी है। वर्ष 2019 में बंद हुई धार्मिक आस्था से जुड़ी कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें