फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हाईस्कूल, इंटर में अव्वल रहे मेधावियों को किया सम्मानित

Sun, 01 Jun 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज बाराकोट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हाईस्कूल इंटर बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आशीष ओली की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कमल भट्ट ने किया। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में इंटर की बोर्ड परीक्षा में शुभम जोशी ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। काॅलेज मेरिट सूची में तेजस अधिकारी ने प्रथम, सौम्या ने द्वितीय और गायत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में मनीष कुमार ने टॉप किया।
खेलकूद में सुजल बिष्ट, आशीष और आयुष, सांस्कृतिक गतिविधियों में ललित बिष्ट, विनीता और धीरज को सम्मानित किया। 50 विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान एसएमसी और पीटीए का भी गठन किया गया।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से सुनील वर्मा को एसएमसी अध्यक्ष और प्रकाश सिंह अधिकारी को पीटीए अध्यक्ष नामित किया गया। संचालन मीना गोस्वामी ने किया। वहां विशिष्ट अतिथि नंदा बल्लभ बगौली, सरवन सिंह, पूनम भट्ट, गीता सांगुड़ी, किरन, रामकिशोर, माधवानंद जोशी, ममता बोहरा मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें