फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में भिड़ेंगे टनकपुर और हल्द्वानी 

Mon, 26 Sep 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
अंतर्महाविद्यालयी महिला हॉकी प्रतियोगित रर में भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राजकीय महाविद्यालय टनकपुर की मेजबानी में कुविवि की दो दिनी अंतर महाविद्यालयी महिला हॉकी प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हो गई है। उद्घाटन मुख्य अतिथि युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजू रावत, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता और प्राचार्या डॉ. जीप्रकाश ने किया। टनकपुर ने दो और हल्द्वानी ने एक मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। 
विज्ञापन

स्टेडियम मैदान में शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला राजकीय महाविद्यालय टनकपुर और डीएसबी नैनीताल के बीच हुआ। मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद ट्राइब्रेकर में टनकपुर महाविद्यालय ने नैनीताल को 3-1 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरे मैच में भी टनकपुर महाविद्यालय ने अल्मोड़ा को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है।
इससे पहले हल्द्वानी ने लोहाघाट को हराकर फाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को टनकपुर और हल्द्वानी के बीच फाइनल होगा। मैच के निर्णायक महेश्वर नेगी, मोहित सिंह, योगेश जोशी, चंद्रा पांडेय, गौरव सिंह शामिल थे। आयोजन में क्रीड़ा समिति के प्रभारी डा. डीबी सिंह, डा. एसके कटियार, डा. आशुतोष कुमार आदि सहयोग दे रहे हैं। संचालन डॉ. आशुतोष कुमार, श्वेता सिंह व छात्र क्रीड़ा प्रतिनिधि संतोष कुुमार राव ने किया। आयोजन में लोहाघाट, नैनीताल, अल्मोड़ा व हल्द्वानी की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें