फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख रुपये से बनेगी दर्शक दीर्घा 

Sun, 25 Sep 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
छह लाख रुपये से बनेगी दर्शक दीर्घा  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत श्रीरामलीला कमेटी की रविवार को हुई बैठक में तय किया गया कि छह लाख रुपये की लागत से दर्शक दीर्घा का निर्माण किया जाएगा।

इसके लिए मुख्यमंत्री ने तीन लाख रुपये स्वीकृत किए थे। शेष तीन लाख रुपये नरेंद्र लडवाल और रावल बंधु देंगे। रामलीला के लिए पात्रों का चयन किया जाएगा। राम के लिए भानु तड़ागी, लक्ष्मण के लिए गौरव मिश्रा, भरत का रोल सूरज जोशी, सीता की भूमिका में पवन बिष्ट, शत्रुघ्न का संजयनाथ, रावण का किरदार अशोक वर्मा निभाएंगे।  
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षा कमेटी के अध्यक्ष भगवत शरण राय ने और विकास साह ने संचालन किया। संरक्षक अमरनाथ वर्मा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने लीला को भव्य रूप देने की बात कही। रवींद्र तड़ागी, मुक्तेश पचौली, दीपक तड़ागी, हीरा बल्लभ पलसाई, नवनी वर्मा, राजेंद्र वर्मा, सूरज प्रहरी, अशोक वर्मा आदि ने कई सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें