फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नए रंग में नजर आएगा प्रसिद्ध गुरुगोरखनाथ धाम

विज्ञापन
चंपावत का गुरु गोरखनाथ धाम। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। तल्लादेश में सतयुग से अखंड धूनी जलाने के लिए प्रसिद्ध गुरु गोरखनाथ धाम नए रंग में नजर आएगा। मंदिर का जीर्णोद्धार कुमाऊंनी शैली में करोड़ों की लागत से किया जाएगा।
विज्ञापन

सीमांत तल्लादेश के गोरखनाथ धाम के सौंदर्यीकरण का काम 2.71 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। मंदिर में केदारनाथ की तर्ज पर सीसी मार्ग निर्माण, गेट निर्माण, मंदिर परिसर में टाइल, टी गार्डन की तर्ज पर व्यू पॉइंट समेत अन्य कार्य किए जा रहे हैं।
निर्माण पूरा होने के बाद मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को यहां आकर एक अलग ही अनुभूति होगी। पिछले साल इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। पेयजल निर्माण निगम के एई सुभाष चंद्र ने बताया कि निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें