पिथौरागढ़। समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे व्यक्तियों को अपने बैंक खातों में आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है। समाज कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में आधार सत्यापन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए अभियान शुरू किया है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में जिले में 15984 पेंशनर हैं जिनमें से 2932 लाभार्थियों ने अपने बैंक खातों में आधार सीडिंग नहीं करवाई है। संवाद