फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल... के घोष के साथ जोड़ मेला शुरू

Mon, 09 Jun 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
रीठासाहिब जोड़ मेले का उद्घाटन करती एसडीएम नितेश डागर, कारसेवा प्रमुख बाबा बच्चन सिंह, बाबा सुर
विज्ञापन
रीठासाहिब (चंपावत)। चंपावत जिले के लधिया एवं रतिया नदी के संगम पर स्थित सिख तीर्थ गुरुद्वारा श्री रीठासाहिब में तीन दिवसीय जोड़ मेला शुरू हो गया है। मेले का उद्घाटन एसडीएम लोहाघाट नितेश डागर, कारसेवा प्रमुख बाबा बच्चन सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह और गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान रीठासाहिब क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और अन्य ने आभार जताकर उनकी लंबी आयु और उन्नति की कामना की।
विज्ञापन

उद्घाटन पर कारसेवा प्रमुख बाबा सुरेंद्र सिंह ने कहा कि श्री रीठासाहिब ऐसा दिव्य स्थान है जहां गुरुनानक देव जी ने सत्संग कर कड़वे रीठे में मिठास भर कर दुनिया को प्रेम, सेवा और समर्पण का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालु गुरु महाराज के बताए गए मार्ग पर न्यायपूर्ण, समावेशी और सामंजस्यपूर्ण समाज के सपने को पूरा करने के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लें।
उन्होंने श्रद्धालुओं से पर्वतीय मार्गों में संयमपूर्वक यात्रा करने सुरक्षित यात्रा करते हुए रीठा साहिब पधार कर मत्था टेकने की अपील की। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ मधुर ध्वनि के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव से दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान स्व. बाबा तरसेम सिंह जी यात्री निवास का विधिवत उद्घाटन और अरदास की गई। यहां श्रद्धालुओं के रहने के लिए 60 कमरों बनाए गए हैं।
एसडीएम डांगर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परेवा क्षेत्र में अस्थायी पार्किंग, स्नान के लिए नदी तट पर कच्चा पुल, लंगर और विश्राम स्थलों की व्यवस्थित व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर, शुद्ध पेयजल, शौचालय, और स्वच्छता कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग ने जगह-जगह चेक पोस्ट बनाए हैं और यातायात को सुगम बनाए रखने हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्मिक, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के लोग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें