फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जागर की तैयारी के लिए हुई बैठक

Mon, 09 Jun 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक के ग्राम सभा सुई खैसकांडे के मां भगवती मंदिर में लगने वाले जागर की तैयारियों के लिए सोमवार को ग्रामीणों ने बैठक की। इसमें 25 गांवों के लोगों ने भाग लिया। मदन खर्कवाल की अध्यक्षता और केशव दत्त चौबे के संचालन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से जागर की तिथि तय करने के लिए 10 जून को आदित्य महादेव मंदिर में देव गद्दी लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जागर समिति का गठन किया गया। कृष्णानंद चौबे को संचालक, बृजेश माहरा को अध्यक्ष, मनोहर सिंह ढेक को उपाध्यक्ष, पप्पू ओली, श्याम चौबे, नरेश करायत, दया किशन सक्टा, मदन खर्कवाल, विक्रम सिंह, हरीश मुरारी को सदस्य, जबकि केशव दत्त, हर सिंह, प्रेम सिंह, हयात सिंह माहरा, कमल सिंह माहरा, सचिन जोशी, महेंद्र सिंह ढेक, नीरज करायत, सतीश चंकन्याल, दिनेश सिंह, नरेंद्र सिंह, कमल सिंह को संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक में राजेश चौबे, त्रिभुवन तिवारी, विनोद पुजारी, रमेश चंद्र, चंद्रकांत चौबे, नेत्र बल्लभ चौबे, देवकीनंदन चौबे आदि ग्रामीण थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें