फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मंच में हेलीपैड बनाने की कवायद शुरू

Sat, 23 Aug 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच/चंपावत। राजकीय इंटर कॉलेज मंच में हेलीपैड बनाने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत लोनिवि लोहाघाट ने काम शुरू कर दिया है। सीमांत मंच के लोगों को भी इसका आपदा के समय लाभ मिलेगा। राहत बचाव के कार्य इससे आसान होगा। करीब 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस हेलीपैड का ले-आउट तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि हेलीपैड की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हेलीपैड का काम 45 दिन में पूरा किया जाना है लेकिन इसका काम जल्दी पूरा किया जाएगा। स्थानीय विजय नाथ सिंह का कहना है कि हेलीपैड बनने से क्षेत्र में आपातकालीन सेवाओं में तेजी आएगी साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। ग्रामीणों ने सरकार और मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें