टनकपुर में क्वारंटीन किए यात्रियों को छोड़ने के लिए रिपोर्ट तैयार करते डॉक्टरों की टीम।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। दिल्ली से रोडवेज की दो बसों से लाए गए यात्रियों के साथ आए एक संदिग्ध मरीज की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटेव आई है। इसके बाद प्रशासन ने शहर के विभिन्न होटलों में क्वारंटीन किए गए सभी लोगोें को घर में ही क्वारंटीन रहने की हिदायत देकर शनिवार को उन्हें घर भेज दिया है।
दिल्ली में फंसे यात्रियों को 24 मार्च को दो रोडवेज बसों से टनकपुर लाया गया था। बस में सवार एक यात्री को रुद्रपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संदिग्ध बताए जाने पर स्थानीय प्रशासन ने दोनों बसों में सवार सभी 72 यात्रियों को होटलों और टीआरसी में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया। संदिग्ध व्यक्ति की वीटीएम किट तैयार कर कोरोना जांच के लिए भेजी गई थी। एसीएमओ डॉ. एसएच ह्यांकी ने बताया कि संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। क्वारंटीन किए गए किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं है। एसडीएम दयानंद सरस्वती के आदेश के बाद सभी यात्रियों को 14 दिन तक घर में क्वारंटीन रहने की हिदायत देकर रोडवेज बसों से घर भेज दिया गया है। इधर एसडीएम दयानंद सरस्वती ने नगर पालिका के ईओ को उन सभी होटलों और टीआरसी को सैनिटाइज करने के आदेश जिनमें लोगों को क्वारंटीन किया गया था।