फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने किया डुंगरी गांव का आर्थिक सर्वे

Fri, 25 Dec 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंई में पीजी कॉलेज के चल रहे एनएसएस शिविर में कैंप कमांडर सिमरन साह और सूर्यप्रताप सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने डुंगरी गांव का सामाजिक, आर्थिक सर्वे किया। कार्यक्रम प्रभारी डा.कमलेश भाकुनी और डा.सुमन पांडेय के दिशा-निर्देशन में छात्रों ने यह भी देखा कि गांव में कितने लोगों के पास कच्चे मकान, आधार कार्ड, रसोई गैस, बिजली, पेंशन आदि सुविधाएं हैं या नहीं। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


बौद्धिक सत्र में भारत में महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती भूमिका विषय पर गोष्ठी हुई, जिसमें ओंकार धौनी, भुवन चौबे, नेहा गड़कोटी, हरीश गड़कोटी, साक्षी वर्मा, शबनम बानो ने विचार रखे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी ने की। इस दौरान डा.रवि सनवाल भी मौजूद थे। उधर, देवीधुरा बाराही मंदिर में चल रहे शिविर में संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को मंदिर परिसर की सफाई की। उन्होंने भगवती नौले की भी सफाई करने के साथ प्लास्टिक का उन्मूलन किया। बौद्धिक सत्र में प्राचार्य बीसी जोशी ने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। सुबह आचार्य कीर्ति शास्त्री द्वारा बच्चों को योग प्राणायाम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें