फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस में पल्लवी और विवेक ने मचाया धमाल

Fri, 25 Dec 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां पहली बार हुई डांस प्रतियोगिता में नौनिहालों ने धमाल मचाया। शास्त्रीय और ब्रेक डांस हुआ। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पल्लवी पंत और बालक वर्ग में विवेक गिरि चैंपियन बने। इसके अलावा रेनू जोशी, सुमन भंडारी और बालकों में रवि कुमार एवं अमन बोहरा दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह सामंत और विशिष्ट अतिथि सभासद नंदन तड़ागी ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। निर्णायक नीरज उप्रेती, अंकिता सौन थे। योगेश पुनेठा के संचालन में हुए कार्यक्रम में अशोक बिष्ट, संजय रावत, महेश महर, देव सिंह, सुरेंद्रनाथ, गिरीश पंत, कमल फुलारा, प्रदीप नाथ, विनोद जोशी, नवीन फुलारा आदि ने सहयोग किया। मोस्टर क्यू संस्था द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 8 और बालिका वर्ग में 10 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें