फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कार गहरी खाई में गिरने से चालक की जान गई

Tue, 05 May 2026 10:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बसंत सिंह (फाइल फोटो)। 
विज्ञापन
मंच/ चंपावत। सीमांत तल्लादेश के क्षेत्र के दुबड़ जैनल में बैक करते समय कार खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। मौत के बाद मृतक चालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब पांच बजे बसंत सिंह (32) पुत्र पूरन सिंह निवासी भमार अपने घर से 200 मीटर दूर अपनी कार (यूके 03टी 2043) को बैक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार से नियंत्रण खो दिया और वह लुढ़कते हुई करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष केसी जोशी, अपर उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत, जयपाल सिंह, चालक मेहंदी हसन मौके पर पहुंचे।
उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायल बसंत सिंह को खाई से बाहर निकाल कर 108 सेवा एंबुलेंस की मदद से उसे प्राथमिक इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे चंपावत अस्पताल रेफर किया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बसंत सिंह अपने पीछे छह छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार में दो महीने पहले ही एक बच्चे का नामकरण हुआ था। उसकी मौत के बाद घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें