फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड किनारे की मिट्टी बनी सिरदर्द

Wed, 20 Jan 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच के काम की गुणवत्ता की मामूली बारिश ने हकीकत सामने ला दी। रोड के दोनों तरफ किनारे डाली गई मिट्टी ने न केवल कुछ जगह आवाजाही में परेशानी पैदा कर दी, बल्कि हादसे की आशंका भी बढ़ा दी है। बुधवार को एनएच पर त्यारकुडा, तल्ली मांदली के पास वाहनों की आवाजाही काफी देर तक मुश्किल से हुई। इस स्थान पर कई बार वाहन फंसे, जिससे एनएच पर तीन बार पांच से दस मिनट तक जाम भी लगा।
विज्ञापन


करीब एक महीने पहले एनएच पर हॉटमिक्स होने के साथ रोड के किनारे मिट्टी से सड़क को लेवल किया गया, जो पहली बारिश में ही दलदल बन गई। इसमें वाहनों की आवाजाही कठिन हो गई। बुधवार दिनभर कई बार इन संकरे स्थानों पर वाहन फंसे। इससे जाम की भी नौबत आई। उधर, एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने रोड की दुर्दशा को देखते हुए एनएच डिवीजन के अधिकारियों को तुरंत ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

लोगों ने जताई नाराजगी, किया प्रदर्शन
एनएच किनारे की मिट्टी से रोड की दुर्दशा पर लोगों में भी नाराजगी है। बुधवार को त्यारकुड़ा क्षेत्र के लोगों ने रोड किनारे ही प्रदर्शन किया। कहा कि मिट्टी फेंकते वक्त भी कार्यदाई संस्था को आगाह किया गया था, मगर उसकी अनसुनी पहली बारिश में ही भारी पड़ गई। नगर पालिका के सदस्य गिरीश पांडेय के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में वजीर खाती, त्रिलोक सिंह, नवीन पांडेय, जीवन सिंह, पवन बिष्ट, रितिक, इमदाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें