खंड शिक्षाधिकारी आरएस नेगी ने घाटी क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल तिमलागूंठ का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय की छात्र संख्या 75 दर्ज है, जबकि उपस्थिति मात्र 35 छात्र-छात्राओं की थी। अभिलेखों का कोई रखरखाव नहीं था। शिक्षकों ने डायरियां नहीं बनाई थीं। छात्रों में कोई अनुशासन नहीं था। शिक्षकों की नियमित उपस्थिति भी नहीं थी। विद्यालय में प्रार्थना का भी कोई नियम नहीं था।
खंड शिक्षाधिकारी ने प्रधानाचार्य ओपी सिंह से स्पष्टीकरण देने और दस दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। कहा सरकार सर्वाधिक धनराशि शिक्षा पर ही व्यय कर रही है। विद्यालयों में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीईओ ने हाईस्कूल कफड़ा, जूनियर हाईस्कूल चौड़ागूंठ, प्राथमिक विद्यालय चौड़ा सिल्योड़ी तथा कार्की छाना का भी निरीक्षण किया।