डीएम दीपेंद्र चौधरी ने अधिकारियों के साथ राज्य सभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा के चयनित सांसद आदर्श गांव रौलमेल में जाकर लोगों की समस्या सुनीं। उन्होंने सभी विभागों की ओर से गंाव के विकास के लिए तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस कार्य में हो रही लापरवाही पर नाराजगी जताई तथा विकास के लाभ से गांव की प्रत्येक इकाई को जोड़ने पर विशेष बल दिया।
डीएम ने अंत्योदय तथा बीपीएल श्रेणी के छूटे लोगों का पुन: सर्वेक्षण करने, गांव में कोटे की दुकान स्थापित करने, उद्यान तथा कृषि विभाग को उन्नत बीज उपलब्ध कराने के अलावा मढ़ुवा, गहत, भट्ट, चौंलाई आदि की विशेष खेती को प्रोत्साहित करने, उद्यान में कागजी अखरोट तथा चारा पत्ती पर विशेष बल दिया गया। सीडीओ एसएस पांगती ने कहा कि गांव में प्रत्येक माह पंचायत प्रतिनिधियों से अधिकारी बैठक कर कार्यों में तेजी लाएंगे। प्रधान रविंद्र लडवाल, नरेंद्र सिंह, गुमान सिंह, नवीन सिंह, ब्रजेश माहरा, डीडी पांडेय ने भी विचार रखे। इस मौके पर एसपी डीएस कुंवर, एसडीएम जेएस राठौर, एएसडीएम रविंद्र सिंह, निर्मला बिष्ट, केएन तिवारी, डी कुमार, डा.पीएस भंडारी, डा.एचसी तिवारी, सीएस मेवाड़ी, बीएस माहरा, केसी शाक्य, ईई देवेंद्र बिष्ट, डा.रश्मि पंत, श्याम आर्या, संजीव पौरी, एचएस सौन आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।