फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नगर में ठंड शुरू होते ही बढ़ी हीटरों की डिमांड

Sat, 29 Nov 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
नगर में ठंड शुरू होते ही बढ़ी हीटरों की डिमांड
विज्ञापन
चंपावत। नगर क्षेत्र में ठंड शुरू होते ही हीटरों की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। नगर में स्थित प्रत्येक दुकान से पांच से अधिक हीटर रोज बिक रहे हैं। कार्बन हीटरों की बाजार में सबसे अधिक मांग है।
विज्ञापन




नगर के मुख्य बाजार स्थित सुतेड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामी नवीन सुतेड़ी ने बताया कि ठंड शुरू होने के साथ ही हीटरों की डिमांड भी बढ़ने लगी है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में करीब 50 से अधिक हीटरों की बिक्री हुई थी। नवंबर में अब तक 60 से अधिक हीटरों की बिक्री हो चुकी है। रोजाना करीब पांच से अधिक हीटरों की बिक्री हो रही है। पिछले साल दिसंबर और जनवरी महीने में 150 हीटरों की बिक्री हुई थी। हीटरों 800 रुपये से लेकर 600 रुपये तक के मिल रहे हैं। कार्बन हीटर त्वचा को नुकसान देने के बजाय सुरक्षा और आराम देते हैं। कार्बन हीटर ऑक्सीजन नहीं जलाते हैं, इससे घुटन की समस्या नहीं होती है। इससे सर्दियों में बचाव और गर्माहट मिलती है। इनके दाम 3500 रुपये से लेकर 6000 रुपये तक है।

नवंबर में ठंड अधिक हो रही है। इस साल कारोबार पिछले साल से अधिक होने की संभावना है। रात के समय तापमान करीब अधिकतम तापमान सात और न्यूनतम तापमान दो डिग्री पहुंच रहा है। लगातार पाला पड़ने से सूखी ठंड भी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें