फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बीपीएल राशन कार्ड की मांग प्रमुखता से उठी

Mon, 18 May 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के ग्रामसभा पचपकरिया में खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने अंत्योदय और बीपीएल राशन कार्ड बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन


प्रधान नेहा बसेड़ा की अध्यक्षता और ग्रामपंचायत विकास अधिकारी दीप्ति सिंह के संचालन में हुई बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा हुई। अंत्योदय और बीपीएल राशन कार्ड बनाने की ग्रामीणों की मांग पर प्रधान ने कहा कि दोबारा सर्वे करा कर पात्र ग्रामीणों को ही इस योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के के बारे भी चर्चा हुई। इस संबंध में कई पात्र ग्रामीणों के फार्म भरे गए। ग्रामीणों ने सड़कों के निर्माण और बिजली की समस्याएं भी रखी गई। वहां जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, इंद्र सिंह बिष्ट, शंकर सिंह भंडारी, दीपा देवी, रेनू चंद के अलावा समस्त वार्ड सदस्य आदि थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें