फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गोल्ज्यू महोत्सव में दो दिन में 20 लाख का कारोबार

Mon, 18 May 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। गोल्ज्यू महोत्सव में दो दिन में करीब 20 लाख का कारोबार हुआ है। महोत्सव के तहत चल रहे व्यापारिक मेले से अंतिम दो दिन में लोगों ने जमकर खरीदारी की। गोल्ज्यू महोत्सव के व्यापारिक मेले में जमकर धनवर्षा हुई। मेले में दन, कालीन, मेट, चादर, पर्दे, साड़ी, बर्तन, कपडों, जूते, चप्पल आदि की करीब 300 दुकानों लगाई गई। इसमें सबसे अधिक दुकानें कपड़ों की थीं। इसके बाद चादर, सोफा कवर आदि की दुकानें थी।
विज्ञापन

कारोबारियों ने कहा कि पिछले साल मेला अच्छा हुआ था लेकिन इस बार बारिश के चलते मौसम के खलल ने कारोबार चौपट कर दिया। कुछ कारोबारियों को अच्छा मुनाफा हुआ। इसमें खाने-पीने की दुकानें शामिल हैं। 16 मई की रात कारोबारियों ने सस्ते दामों में अपना सामान बेचा। लोग देर रात क महोत्सव में खरीदारी करने में जुटे रहे।
रविवार को भी व्यापारिक मेले में ग्रामीण और नगर क्षेत्र से लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। हालांकि व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह, महासचिव हरीश सक्टा ने पहुंचकर तुरंत सभी दुकानों को बंद करने के लिए कहा। नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने कहा कि महोत्सव में कारोबार अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें