फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएच पर पड़ा मलबा वाहनों के लिए बन रहा मुसीबत

Sat, 31 May 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट क्षेत्र में एनएच पर पड़ा मलबा। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-चंपावत एनएच पर जगह-जगह मलबा पड़ा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सबसे अधिक दिक्कतों होती हैं। एनएच पर सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे में निर्माण का मलबा किनारे ही डाल दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सूखीढांग से घाट क्षेत्र तक कई जगह मलबा एनएच किनारे पड़ा है। करीब 70 किमी के दायरे में 10 से अधिक स्थानों पर बोल्डर और मलबे के ढेर लगे हुए हैं। कई बार वाहन चालक इन मलबों की चपेट में आने से बाल-बाल बच चुके हैं। कुछ दोपहिया सवार इनकी चपेट में आकर चोटिल हो चुके हैं।
क्षेत्र के भूपेश नगरकोटी ने बताया कुछ दिन पूर्व में लोहाघाट क्षेत्र मलबे के कारण उनका दोपहिया वाहन रपट गया था। गनीमत रही कि चालक को ज्यादा चोट नहीं आई। एनएच के सहायक अभियंता एनसी टम्टा ने बताया कि मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है, जल्द ही मलबा हटवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें