फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 108 एंबुलेंस खराब, अस्पताल की राह हुई मुश्किल

Sat, 31 May 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के फर्त्याल गार्डन के पास खराब 108 वाहन।संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिले में दो दिन से चंपावत का 108 एंबुलेंस वाहन के इंजन में तकनीकी खराबी आने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक वाहन से ही गर्भवतियों और मरीजों को लाने ले-जाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 10 एंबुलेंस वाहन सेवा में हैं। इसमें से दो 108 एंबुलेंस का संचालन चंपावत में होता है लेकिन दो दिन से एक एंबुलेंस खराब होने के कारण मरीजों और रेफर मरीजों के लिए राह आसान नहीं हो रही है। एंबुलेंस के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग अस्पताल पहुंचने के लिए निजी वाहन और टैक्सी का सहारा लेने के लिए मजबूर हैं। प्रतिदिन मुख्यालय में 108 सेवा में पांच से अधिक कॉल आती हैं। प्रभारी कमल शर्मा ने बताया कि चंपावत के एंबुलेंस खराब होने की जानकारी मिली है। वाहन को ठीक कराया जा रहा है। दो दिन में वाहन ठीक होकर सेवा में आ जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें