फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य वाहन की चपेट में आने से बालक की मौत

Sat, 10 Dec 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सेना के ट्रक की चपेट में आने से बनबसा के एक व्यवसायी के दस वर्षीय बेटे की की मौत हो गई। पुलिस ने सेना के ट्रक को कब्जे में लेकर टनकपुर कोतवाली पहुंचा दिया। हालांकि अब तक परिजनों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। चालक को सेना पुलिस अपने साथ ले गई है। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शनिवार सुबह बमनपुरी निवासी त्रिलोक पाठक का पुत्र हर्षित (10) अपने घर के पास एनएचएआई किनारे खड़ा था। इसी बीच टनकपुर की ओर से आ रहे सेना के ट्रक (150196536 ए) की चपेट में आने से हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे खटीमा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि थाने में जगह नहीं होने से सेना के ट्रक को टनकपुर कोतवाली में खड़ा कराया गया है। सेना का यह ट्रक पिथौरागढ़ से जबलपुर जा रहा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें