फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद सुलझाने के लिए तैयार करें कार्ययोजना 

Fri, 09 Dec 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने नगर पालिका परिषद के अंतर्गत भूमि विवादों को सुलझाने के साथ जैविक और अजैविक कूड़े के अलग अलग निस्तारण के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को विकास भवन सभागार में नगर स्वच्छता योजना संबंधी एक दिनी कार्यशाला में डीएम ने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर देहरादून मुख्यालय से आए नगर स्वच्छता अभियान के विशेषज्ञों ने बताया कि राज्य में 24 नगर निकायों को नगर स्वच्छता योजना में सम्मिलित किया गया है। प्रथम चरण में 14 कलस्टर तैयार कर नगर निकायों का डाटाबेस तैयार किया जाना है।

दूसरे चरण में संसाधनों, स्टाफ आदि जरूरतों के साथ तीसरे चरण में बजट उपलब्धता के बाद कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को पूर्ण तैयारी करने तथा क्षेत्र की जरूरत के अनुसार सही, सुगम मास्टर प्लान तैयार कर नगरों की जनसंख्या, पेयजल व्यवस्था, सीवरेज व्यवस्था, पानी की निकासी, वार्डों का परिसीमन, वार्ड वार जनसंख्या, नगर निकाय अधिनियम आदि का सावधानीपूर्वक ग्रासरूट तक घर-घर जाकर डाटाबेस तैयार कर नगर स्वच्छता अभियान के विशेषज्ञों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी एचजी भट्ट, अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार सहित वन, शिक्षा, सिंचाई, पेयजल आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें