फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand...जिस बेटी को पाला, पढ़ाया-लिखाया और शादी कर घर बसाया; उसी ने चुरा लिए मां के गहने, ऐसे खुला मामला

Tue, 23 Jan 2024 01:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

चंपावत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटी ने अपनी ही मां के गहने चुरा लिए। बेटी ने मायके आकर चोरी इतनी सफाई से की कि किसी को जरा भी शक नहीं हुआ। खबर में पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस बेटी को पाल-पोसकर बड़ा किया, पढ़ाया लिखाया और शादी कर घर बसाया उसी ने मां के गहने चुरा लिए। मायके आकर चोरी इतनी सफाई से की कि किसी को जरा भी शक नहीं हुआ। पुलिस से बचने के लिए गहने खेत में दबा दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी किए गए गहने भी बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


मामला चंपावत जिले के डैंसली गांव का है। एसपी अजय गणपति ने बताया कि 29 दिसंबर 2023 को गांव की पुष्पा देवी ने घर से करीब 10 तोले सोने के गहने चोरी होने की तहरीर दी थी। उनका कहना था कि गहने बेड के लॉकर में रखे थे लेकिन अब नहीं हैं। पुष्पा देवी ने अपने ही दूर की रिश्तेदार दो महिलाओं पर शक जताया था। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

पुलिस ने दोनों महिलाओं से भी पूछताछ में कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके बाद एसओजी टीम गठित की गई। पुलिस का शक महिला की बेटी (28) निवासी रुद्रपुर की ओर भी गया, इसलिए जांच पड़ताल में उसे भी शामिल किया गया। 22 जनवरी को उसके मायके आने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो मामला खुल गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ सुरेश सिंह कोरंगा ने बताया कि बेटी के खिलाफ आईपीसी की धारा 67/2023 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- 22 को पांच घरों में गूंजी किलकारी: उत्तराखंड में लिया 'राम' और 'सीता' ने जन्म, परिजनों में खुशी

विज्ञापन

ऐसे खुला मामला
बेटी 25 दिसंबर 2023 को मायके आई थी। घटना के दौरान भी वह मायके में रही। 10 जनवरी को वह वापस रुद्रपुर चली गई। जब नामजद महिलाओं से कुछ हासिल नहीं हुआ तो महिला से बेटी के बारे में जानकारी जुटाई। उसने पूर्व में एटीएम कार्ड चोरी होने और मोबाइल से सिम उखाकर फेंकने की घटना का भी जिक्र किया। इस पर पुलिस ने फोन कर निशा से पूछताछ की मगर कुछ हासिल नहीं हुआ। 22 जनवरी को बेटी अचानक अपने परिवार के साथ फिर मायके आ गई। 12 दिन के अंतराल में फिर से मायके आने पर मायके वालों का शक गहराया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस वहां पहुंची और कड़ाई से पूछताछ की गई। इस पर बेटी टूट गई और सच उगल दिया। एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि पुलिस ने एक खेत में दबाए गए गहने बरामद कर लिए हैं। बेटी के पास एप्पल फोन भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें