फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिले में 125 बिजली पोलों के झूलते तारों को किया दुरुस्त

Sun, 05 Oct 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ऊर्जा निगम ने जिले चार ब्लाॅकों के 125 बिजली पोलों के झूलते तारों को दुरुस्त कर दिया है। इससे क्षेत्र में होने वाली विद्युत संबंधी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय भंडारी ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से लगातार क्षेत्र में विद्युत सेवाओं को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। पिछले महीने हुई बारिश और अन्य आपदाओं से ग्रामीण सहित नगरीय क्षेत्रों में विद्युत संबंधी उपकरणों को काफी नुकसान पहुंचा था। बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बिजली लाइनें भी टूट गई थीं।
उन्होंने बताया कि बाराकोट, चंपावत, रीठासाहिब, लोहाघाट, टनकपुर, पाटी, चल्थी सहित ग्रामीण मार्गों और राष्ट्रीय-राजमार्ग किनारे क्षतिग्रस्त हुए बिजली पोल और लाइनों की मरम्मत की जा रही है। अब तक 125 पोलों के तारों को सुधारने का कार्य किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जल्द ही शेष जगहों पर भी कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें