फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला निर्माण में लापरवाही, घटिया सामग्री का प्रयोग न हो : डीएम

Sun, 05 Oct 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के नायकगोठ में निर्माणाधीन गोशाला निरीक्षण करते डीएम मनीष कुमार। स्रोत : सूचना विभाग 
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। डीएम मनीष कुमार ने रविवार को निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, निर्माण सामग्रियों के उपयोग, स्थल पर श्रमिकों की संख्या और कार्य प्रगति की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का प्रयोग न किया जाए।
विज्ञापन

सीएम धामी की घोषणा के तहत नायकगोठ में 146.86 लाख रुपये की लागत से गोशाला का निर्माण किया जा रहा है। रविवार को डीएम ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि गोशाला में पेयजल, चारा भंडारण, पशु चिकित्सा सुविधा, शेड निर्माण, पानी की समुचित निकासी आदि सुनिश्चित किया जाए। गोशाला की कार्यदायी संस्था नगर पालिका है। इस दौरान एसडीएम आकाश जोशी आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें