फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड कक्ष की क्षतिग्रस्त छत का जल्द होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में बारिश के चलते अल्ट्रासाउंड कक्ष की छत टपकने का क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने संज्ञान लिया है। विधायक ने अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण कर जल्द छत की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक ने बुधवार को अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया से छत टपकने से हो रहे नुकसान की जानकारी ली। डॉ. रखोलिया ने बताया कि थोड़ी सी बारिश होने पर अल्ट्रासाउंड कक्ष की छत टपकती है, जिससे अभिलेखों और अल्ट्रासाउंड मशीन को नुकसान पहुंचता है। विधायक ने अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बना रहे ठेकेदार को 10 दिन के भीतर अल्ट्रासाउंड कक्ष और दवा वितरण कक्ष की छत सुधारने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि इसका भुगतान उनकी ओर से किया जाएगा। कहा कि रोगियों को बेहतर उपचार देने में संसाधनों की कहीं कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। डॉ. रखोलिया, एमएस डॉ. जुनैद कमर ने विधायक की पहल का स्वागत कर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें