फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सामुदायिक भवन निर्माण के लिए समिति ने किया मंथन

Fri, 30 May 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा टनकपुर की बैठक में पूर्व सैनिकों ने बनबसा में बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण के लिए मंथन किया।
विज्ञापन


गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता और कप्तान राजेंद्र सिंह अधिकारी के संचालन में हुई बैठक में बताया कि पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश पर उपनल के माध्यम से ग्राम भजनपुर या बनबसा में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी है, लेकिन बनबसा में सरकारी भूमि नहीं उपलब्ध होने पर पूर्व सैनिक संगठन के उपसचिव पुष्कर दत्त कापड़ी ने चंद फार्म में सामुदायिक भवन निर्माण का सुझाव दिया।
विज्ञापन

बताया कि स्व. ब्रिगेडियर गोविंद सिंह रौतेला ने चंद फार्म भूमिया मंदिर के लिए भूमि दान दी थी। यहां निर्माण करने पर पूर्व में सहमति बनी थी। अब समिति ने विरोध के बाद नई जगह भूमि तलाशने का काम शुरू हो गया है। वहां कैप्टन हरीश चंद्र कापड़ी, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन चंद्र शेखर गहतोड़ी, कैप्टन गणेश पाल, कैप्टन उत्तम चंद, सूबेदार मेजर कृष्णानंद बैज, हवलदार जंग बहादुर थापा, उमेश भट्ट, रूद्री चंद आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें