भारत रत्न पं.गोविंद बल्लभ पंत जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार से क्रीड़ा समारोह शुरू हो गया है। समारोह का उद्घाटन रिटायर्ड ब्रिगेडियर पुष्कर चंद ने दीप जलाकर किया।
पं.गोविंद बल्लभ पंत क्रीड़ा प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में यहां स्टेडियम में क्रीड़ा समारोह का रंगारंग आगाज हुआ। स्कूली छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति के बीच पहले दिन एथलेटिक्स खेलों में कई मुकाबले हुए। अंडर-16 आयु वर्ग बालकों की 800 मीटर दौड़ में दीपक कुमार प्रथम, पंकज सिंह द्वितीय, मो. इमरान तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में चंद्रकला जोशी, मनीषा, वर्षा, अंडर-14 आयु वर्ग बालकों की 800 मीटर दौड़ में पवन कुमार, दीपक सिंह, प्रयास राजपूत, बालिका वर्ग में दिशा गोस्वामी, मानसी, दिव्या, अंडर-12 आयु वर्ग बालिका की 100 मीटर दौड़ में जीमिका, रेनू, कविता, बालक वर्ग में यशराज, उदय सक्सेना, योगेश भट्ट, अंडर-14 बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में नेहा महरा, गायत्री, मानसी, बालक वर्ग में आबताम, रिजवान, अभिषेक, अंडर-10 आर्य वर्ग बालिकाओं की 100 मीटर रेस में अंजली, मलिका और सीमा पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जागराज आचार्य, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डा. एम शाहिद, रिटायर्ड सीओ आनंद सिंह धौनी, रामायण प्रसाद, लक्ष्मण सिंह पाटनी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, रोहित सिंह, रोहताश अग्रवाल, मोहसीन, मुकेश तड़ागी, गौरश तिवारी, प्रकाश सिंह, कै. पूर्णानंद जोशी आदि मौजूद थे।