फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा-सुनंदा महोत्सव में होंगे रंगारंग कार्यक्रम

Tue, 08 Sep 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के बालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होने वाले नंदा-सुनंदा महोत्सव के पहले तीन दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पूर्व में महोत्सव समिति की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के स्थान पर केवल भजन संध्या आयोजित करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


महोत्सव समिति अध्यक्ष त्रिभुवन गिरि ने बताया कि अब 18 से 24 सितंबर तक चलने वाले आयोजन में 18, 19 और 20 सितंबर को रंगारंग कार्यक्रम होंगे। महोत्सव के आयोजन के लिए अनुदान देने एवं सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर मंगलवार को एक शिष्टमंडल ने डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी और एसपी दलीप सिंह कुंवर से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने बताया कि तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मल्लीहाट रामलीला मंच में किया जाएगा। उन्होंने सूचना एवं संस्कृति विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों की टीमें भेजने और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अनुदान देने की मांग भी की। डीएम और एसपी ने महोत्सव के आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। डीएम, एसपी से मिलने वालों में अध्यक्ष त्रिभुवन गिरि के अलावा रामलीला कमेटी अध्यक्ष भगवतशरण राय, सभासद नरेश जोशी, विजय वर्मा, विमल साह, मुक्तेश पचौली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें