फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से पार कर रहे थे बंद सड़क, पांच बराती घायल

विज्ञापन
पाटी के बमनचापड़ा में जेसीबी खाई में गिरा, इस जेसीबी से छह बराती रास्ता पार कर रहे थे। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। यहां रीठाखाल के पास बमनचापड़ा में एक जेसीबी 100 मीटर खाई में लुढ़क गई। इस जेसीबी में चालक और हेल्पर के अलावा सवार पांच बराती चोटिल हुए हैं। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर हैं। घायलों में नैनीताल बेस अस्पताल की एक नर्स भी शामिल है। सभी को नैनीताल अस्पताल ले जाया गया है। सड़क बंद होने से इन बरातियों ने जेसीबी चालक से सड़क पार करने का आग्रह किया। इसी दौरान जेसीबी का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

नैनीताल जिले के मंगोली से एक बरात शनिवार को किमाड़ के मध्यावली जा रही थी। इसी बीच बरात में शामिल होने आए पांच लोग सड़क बंद होने से फंस गए। जबकि दूल्हा और अन्य बराती आगे निकल चुके थे। देरी से बचने के लिए इन बरातियों ने सड़क से मलबा हटा रहे जेसीबी चालक से पार कराने की गुहार लगाई। पांचों बराती जेसीबी पर सवार हो गए, लेकिन बमुश्किल दो मिनट बाद जेसीबी असंतुलित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे में बराती मंजू शर्मा (34) पत्नी हरीश शर्मा निवासी ऋषिकेश, किशन तिवारी (30) पुत्र विजय तिवारी निवासी नैनीताल जिले के मंगोली, बीडी पांडेय बेस अस्पताल में नर्स श्यामा देवी, मनोज जोशी (40), चंचल सिंह (25) पुत्र अमर सिंह निवासी केदारनाथ ढरौंज चोटिल हो गए। मंजू शर्मा के अलावा अन्य चार बरातियों को मामूली चोट लगी है। जेसीबी चालक गिरीश मेहरा और हेल्पर अंकित कुमार निवासी सिलाड़ को भी हल्की चोट लगी। घटना की जानकारी लगते ही पाटी के थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद और राजस्व उपनिरीक्षक उषा राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को हल्द्वानी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

बमनचापड़ दुर्घटना के चोटिल को राहत पहुंचाते लोग।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें