फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रावत की अपील भी बेअसर

Wed, 09 Sep 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेड-पे 6600 रुपये से बढ़ाकर 7600 रुपये किए जाने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सिंग सर्विसेज एसोसिएशन की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों पर मुख्यमंत्री हरीश रावत की अपील भी बेअसर रही। सभी नर्सों ने सामूहिक अवकाश लेने के साथ ही जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। विशेषकर महिला मरीजों से संबंधित मामलों की देखरेख में अस्पताल प्रबंधन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में नर्सिंग एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सविता जोशी की अगुवाई में प्रदर्शन से पूर्व हुई सभा में नर्सों ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस मौके पर मंजू मिश्रा, हिमांगी सिंह, सुधा पांडेय, शीला, मंजू कैड़ा, सपना ध्यानी, अनीता राय, कांता आदि मौजूद थीं।

पिथौरागढ़। यहां भी नर्सेज सामूहिक अवकाश पर रही। इधर, जिला महिला अस्पताल में कार्यरत सात नर्सेज ने आंदोलन से खुद को अलग कर दिया है और वह महिला अस्पताल में बराबर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इन नर्सेज ने सीएमओ को पत्र लिखकर कहा कि वह आंदोलन में शामिल नहीं हैं और लगातार काम कर रही हैं। इनमें अनुपमा राठौर, किरन चंद, अंजलि सिंह आदि शामिल हैं। उधर, आंदोलनरत नर्सेज ने बुधवार को भी प्रदर्शन किया और बृहस्पतिवार से बेमियादी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। संगठन अध्यक्ष दीपिका डीन और सचिव दीपा रावत ने कहा कि प्रांतीय पदाधिकारियों की स्वास्थ्य मंत्री से हुई वार्ता विफल हो गई है। इस कारण आंदोलन जारी रखा जा रहा है।
विज्ञापन


आज से करेंगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
चंपावत। नर्सिंग एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी ने अपनी मांगों के संबंध में 10 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इससे पूर्व तक 10 और 11 सितंबर को सचिवालय, विधानसभा घेराव, 14 सितंबर से बेमियादी हड़ताल प्रस्तावित थी, लेकिन प्रांतीय नेतृत्व की ओर से अब 14 के स्थान पर 10 सितंबर से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। जिलाध्यक्ष सविता जोशी के अनुसार बृहस्पतिवार से बेमियादी हड़ताल रहेगी।

वैकल्पिक व्यवस्था करने का दावा किया
चंपावत। दस सितंबर से नर्सों की बेमियादी हड़ताल को देखते हुए जिला अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का दावा किया है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा.एसबी ओली ने बताया कि हड़ताल के चलते जहां फार्मेसिस्टों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई हैं, वहीं प्रशिक्षु फार्मेसिस्टों की सेवाएं भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें