फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हरिद्वार जा रही बस मानेश्वर के पास हुई खराब, दूसरी गाड़ी से गए यात्री

विज्ञापन
लोहाघाट क्षेत्र में एनएच खराब बस के ठीक होने का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। रोडवेज डिपो की बसों के आए दिन खराब होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हरिद्वार जा रही पिथौरागढ़ रोडवेज की बस मानेश्वर के पास खराब हो गई। बस को ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन ठीक नहीं हो पाई। इसके बाद 10 से अधिक यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो की बरेली जा रही बस यूके07पीए 3147 भी रविवार को लोहाघाट के भारतोला क्षेत्र में आकर खराब हो गई। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद इसे चालक और एक अन्य स्टाफ ने ठीक किया। बस में कुछ तकनीकी खराब आ गई थी। इसमें चालक-परिचालक समेत करीब 15 यात्री सवार थे। शनिवार को भी पिथौरागढ़ डिपो की बरेली से आ रही बस सूखीढांग क्षेत्र में खराब हो गई थी। आरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि बस की ब्लैक लेटर चिपकने के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहा था। तकनीशियन बुलाकर बस को ठीक करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें