फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: युवा कंधों पर सड़क और अस्पताल का बोझ

Sat, 02 Nov 2024 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
तल्ला देश क्षेत्र में बकोड़ा के बीमार को डोली से लाते युवा। संवाद
विज्ञापन
मंच (चंपावत)। आज पर्वतीय क्षेत्र की सबसे अहम जरूरत सड़क हो गई है। इसके अभाव में पलायन तो हो ही रहा है, मरीज को समय पर अस्पताल तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ऐसा ही वाक्या तल्लादेश के बकोड़ा ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार शाम को हुआ। यहां एक बीमार को 10 युवाओं ने डंडे पर बांधकर 15 किमी पैदल खड़ी चढ़ाई, पथरीले रास्ते पर अंधेरे में मोबाइल और टॉर्च की रोशनी कर मुख्य सड़क मंच तक पहुंचाया। यहां तक पहंचाने में इन्हें चार घंटे से अधिक समय लगा।
विज्ञापन

बकोड़ा में बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे तेज सिंह (50) पुत्र भवान सिंह को अचानक पेट में दर्द उठा। स्वास्थ्य सुविधा और सड़क नहीं होने से घर वालों ने पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई और 10 नौजवानों को बुलाया। एक डंडे पर मरीज को बांधकर 15 किमी खड़ी चढ़ाई और पथरीले रास्तों को पार कर मरीज को जैसे-तैसे मुख्य मार्ग तक लाए। फिर 108 एंबुलेंस से 30 किमी दूर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉ. दीपेंद्र ने इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि मरीज की आंत में छेद है। उनका समय पर ऑपरेशन जरूरी है।
इन युवाओं ने की मदद

बल्लू, मोहित सिंह, सुंदर सिंह, विनोद सिंह, संदीप, शेखर, कुंदन, नरेंद्र आदि। त्योहार मनाने ये युवा अगर घर नहीं लौटे होते तो इलाज के लिए अस्पताल ले जाना मुश्किल होता।
विज्ञापन


कोट
लोगों का अब सरकार से विश्वास उठ गया है। रोड नहीं होने के कारण लोग पलायन करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों के दर्द को समझने वाला कोई नहीं है। - महेंद्र रावत, प्रधान ग्राम पंचायत बकोड़ा।

कोट
त्योहार में लोग अपने-अपने घर आए हैं। उनकी मदद से मरीज को मंच तक पहुंचाया गया। कई बार सीएम और अन्य विभागों को सड़क को लेकर ज्ञापन दिया लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। - दिनेश बोहरा, बीडीसी, मंच।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें