फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्णागिरि क्लब ट्रॉफी पर किया कब्जा

Sat, 02 Nov 2024 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के खूनाबोरा में आयाेजित फुटबाल प्रतियोगिता में ट्राफी के साथ जीत की खुशी मनाते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के खूना बोरा में यूथ फाउंडेशन की ओर से आयोजित मां पूर्णागिरि फुटबाल चैंपियनशिप में पूर्णागिरि क्लब ने खूना बोरा को तीन गोल से पराजित कर ट्राॅफी कब्जाई।
विज्ञापन

उत्तर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व बीडीसी सदस्य नवीन बोहरा, विशिष्ट अतिथि पुष्कर बोरा, जीवन बिष्ट, मोहित बोरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। अतिथियों ने युवाओं को नशे से दूर रखते हुए फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन पर आयोजकों की सराहना की।
नॉक आउट सिक्स साइड फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मां पूर्णागिरि क्लब और खूनाबोरा के बीच खेला गया। मैच में पूर्णागिरी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर एक के बाद एक पांच गोल दाग दिए। जबकि खूना बोरा के खिलाड़ी मात्र दो ही गोल कर सके। रेफरी मिलन ढेक, लाइनमैन करन मेहता और पंकज बोहरा रहे। पूर्व ग्राम प्रधान भय्यू बोहरा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पंकज बोरा, आकाश बोहरा, विकास बोहरा, सुनील रौतेला, रोहन मेहता, दीपक मेहर, हिम्मू मेहता आयूश, हिमांशु, विनोद, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें