फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने बनाई जंबो कार्यकारिणी

Fri, 08 Jan 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सबसे छोटे जिलों में शुमार चंपावत जिले में भाजपा ने जंबो जिला कार्यकारिणी बनाई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने शुक्रवार शाम को कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में 2 महामंत्री, 4 मंत्री, 7 उपाध्यक्ष सहित 95 कार्यकर्ता शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


रामदत्त जोशी, नवीन बोहरा को जिला महामंत्री, नवीन पंत, श्याम राम, सुरेश भट्ट, पुष्कर पुजारी को मंत्री, टीका सिंह बोहरा, चंद्रशेखर बगौली, दिनेश कापड़ी, गिरीश जोशी, हरीश हैसियत, रेनु गड़कोटी, उमाशंकर भट्ट को उपाध्यक्ष और एनडी गड़कोटी को कोषाध्यक्ष नामित किया गया है।

विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व मंत्री बीना महराना, शिवराज कठायत, हयात सिंह महरा, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी और उद्यमी रोहिताश अग्रवाल स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, श्याम नारायण पांडेय, हरीश पांडेय, गोविंद सामंत, मुकेश महराना, प्रकाश तिवारी, मुकेश कलखुड़िया, मोहन अधिकारी, मदन महर, त्रिलोक गिरि, संजय जोशी, अंबादत्त फुलारा, निर्मल माहरा, शंकर लाल वर्मा सहित 33 कार्यकर्ताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा 42 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें