फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ी चढ़ने के लिए नहीं मिल पा रहे हैं बैंड बाजे वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
घोड़ी चढ़ने के लिए नहीं मिल पा रहे हैं बैंड बाजे वाले
विज्ञापन

कोरोना के कारण लॉकडाउन में अटके विवाह समारोह एक साथ होने से दिक्कतें
एक महीने तक नहीं हो सकेगी बैंड बाजों की एडवांस बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। कोरोना महामारी के संक्रमण के खौफ के कारण बीते आठ महीनों में अटके विवाह समारोहों के लिए नवंबर और दिसंबर भले ही शुभ मुहूर्त लेकर आ रहे हैं, लेकिन दूल्हों को बैंड बाजे वाले नहीं मिल पा रहे हैं। आलम ये है कि जिला मुख्यालय और आसपास के स्थानों में बैंड वादकों के पास एक महीने तक की एडवांस बुकिंग पहले ही हो गई है।
लॉकडाउन में अधिकतर लोगों ने विवाह समारोहों को आगे के लिए खिसका दिया गया था। अनलॉक के विभिन्न चरणों में तमाम तरह की छूट मिलने और धार्मिक महत्व के शुभ मुहूर्त के कारण अटके विवाह समारोह एक साथ होने के कारण बैंड बाजे वालों की कमी से दिक्कतें पेश आ रही हैं। मुख्यालय में बैंड का संचालन करने वाले मो. हनीफ बताते हैं कि लॉकडाउन में काम धंधा बंद होने के कारण जहां अधिकांश बैंड वादक अपने घर चले गए हैं। वहीं अनलॉक में अब एक साथ कई विवाहों की बुकिंग आ रही हैं। उनके पास आगामी एक माह तक की एडवांस बुकिंग हो गई है। अन्य बैंडवादकों के पास भी अगले माह तक काम की एडवांस बुकिंग चल रही है। संवाद
विज्ञापन

16 नवंबर से 13 दिसंबर तक हैं शुभ मुहूर्त
चंपावत। विवाह समारोह के लिए 16 नवंबर से 13 दिसंबर तक शुभ मुहूर्त होने के कारण अधिकतर लोग इस अवधि में विवाह करना चाह रहे हैं। कर्मकांडी पंडित बसंत बल्लभ पांडेय ने बताया कि पंचांगों के अनुसार विवाह लग्न का शुभ मुहूर्त 16 से शुरू हो रहा है, जिसमें अधिकतर विवाह होने हैं। संवाद
विज्ञापन

फिर से होने लगी है छोलिया नृतक टीम की बुकिंग
चंपावत। शादी विवाह के लिए एक माह तक बैंड बाजों की बुकिंग नहीं होने कारण हाशिए में चल रही छोलिया नर्तकों को भी अवसर मिल रहा है। एक बार फिर से विवाह समारोह के लिए छोलिया नर्तक टीमों की बुकिंग तेज हो गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें