फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय में रहा अफरातफरी का माहौल

विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय में सोमवार को कई बार आई जाम लगने की स्थिति। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। रविवार को लागू पूरे दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को जिला मुख्यालय के बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा। दरअसल एक दिन पूर्व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों में बाजार के सुबह छह बजे से 11 बजे तक खुलने की अफवाह के बाद बाजार में भीड़ उमड़ आई।
विज्ञापन

शादी का सीजन होने के अलावा सप्ताह का पहला दिन होने के कारण अधिकांश लोग बाजार पहुंच गए। इससे बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह और कोतवाल धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस बीच जिला मुख्यालय में कई बार जाम लगने से लोगों को दिक्कतें पेश आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें