फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों के आतंक से निजात दिलाओ हुजूर

Tue, 27 Oct 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार किसान के द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को किसान रथ लटोली, खूनाबोरा और बटुलाबांज पहुंचा। किसानों को कृषि, बागवानी, पशुपालन आदि की वैज्ञानिक जानकारियां दी गईं। किसानों की ओर से अधिकांश स्थानों में जंगली जानवरों से खेती किसानी को हो रहे नुकसान की जानकारी देते हुए जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता आदि विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई तथा कृषि उपकरणों, बीजों आदि की बिक्री की गई।
विज्ञापन


लटोली में किसानों ने सिंचाई सुविधा न होने के साथ ही विभिन्न समस्याएं उठाईं। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी आरएल चंद्रवाल, सीवीओ पीएस भंडारी, डा.वाईपी सिंह, डा.बीएस कार्की, डा.एचएस मिश्रा, अमित उपाध्याय के अलावा 151 किसानों ने प्रतिभाग किया।

खूनाबोरा में दुर्गादत्त भट्ट की अध्यक्षता तथा एडीओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में सहायक कृषि अधिकारी हरवंश सिंह ने पावर वीडर, मल्टी क्राप थ्रेशर आदि पर दी जाने वाली 80 फीसदी छूट के साथ कृषि संबंधी जानकारी दी। डा.एसपी गंगवार, पशु चिकित्सक डा.डीके चंद, सहायक अभियंता बीसी पांडेय, डेयरी के मनोज बोहरा ने भी किसानों को तमाम जानकारियां दी। इधर बटुला बांज में टीम लीडर डा.एचसी तिवारी ने किसानों को बेमौसमी सब्जियों और बागवानी के जरिए आय संवर्धन के टिप्स दिए। नारायण दत्त डिक्टिया की अध्यक्षता और हरिनंदन गहतोड़ी के संचालन में हुई गोष्ठी में डा.मीना हरिशचंद्र, डा.संजय चौधरी, एसएस जाटव, पीएस राणा ने किसानों को वैज्ञानिक जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें