फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे लोग

Tue, 27 Oct 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
एलायंस क्लब के तीन दिनी दीपावली मेले के दूसरे दिन कॉलेज आफ आर्ट ग्रुप के नेपाली कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी। नेपाल की संस्कृति के साथ ही पंजाबी, कुमाऊंनी, हिंदी गीत और नृत्य पर दर्शक झूमते रहे। सचिव कै.हरीश कापड़ी ने क्लब की उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


एलायंस दीपावली मेले के दूसरे दिन नेपाली कलाकारों के साथ ही लखनऊ के भारत ग्रुप और स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का खासा मनोरंजन किया। बनबसा के एबीसी ग्रुप ने सभी को अचंभित कर दिया। संचालन उमेद सिंह नेगी, डा. जनक चंद, पवन मित्तल ने किया। इस दौरान सुधा बिष्ट, संजय अग्रवाल, राजेंद्र पाल सिंह, कमल जैन, राजेंद्र पाल सिंह, अजय ठाकुर, महेंद्र बिष्ट आदि थे।

बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहा मेला
एलायंस क्लब मेले के दूसरे दिन आतिशबाजी और विभिन्न खेलों का बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। डोसा, चाऊमीन, बरगर, पिजा, पेस्ट्री और चाट के स्टॉलों पर बच्चों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें