फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शासन के आश्वासन पर सस्ता गल्ला विक्रेताओं का आंदोलन स्थगित

Thu, 08 May 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में सस्ता गल्ला विक्रेताओं का लंबित बिलों के भुगतान और खाद्यान्न वितरण दरों में वृद्धि की मांग के लिए चल रहा आंदोलन स्थगित हो गया है। शासन से मिले आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित करने की घोषणा सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला पूर्ति अधिकारी मनोज साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपर आयुक्त, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से राज्य खाद्य योजना के तहत लंबित देयकों के शीघ्र भुगतान और प्रति यूनिट दर 50 रुपये से बढ़ाकर 180 रुपये किए जाने के आश्वासन पर विचार-विमर्श किया गया। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष प्रकाश बोहरा ने बताया कि शासन स्तर पर मिले आश्वासन और राष्ट्रीय सुरक्षा की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आंदोलन के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी विक्रेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में गोदामों से खाद्यान्न के उठान और वितरण कार्य में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें