फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी सिपाही अब भी फरार, जल्द शुरू होगी कुर्की की प्रक्रिया

विज्ञापन
चरस तस्करी का आरोपी निलंबित सिपाही प्रदीप फर्त्याल। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा से 12 जून को आठ किलो चरस तस्करी मामले का मास्टर माइंड चंपावत कोतवाली का निलंबित सिपाही प्रदीप फर्त्याल पुलिस टीम के हत्थे नहीं आ रहा है। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने वाले इस आरोपी के खिलाफ पिछले सप्ताह अदालत से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्लू) मिल चुका है। जल्द ही पुलिस आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई को अंजाम देगी। इस सिपाही को एसपी लोकेश्वर सिंह 15 जून को ही निलंबित कर चुके हैं।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर के एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर का कहना है कि आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी के लिए कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत पुलिस सीआरपीसी की धारा 82 के तहत अदालत से उद्घोषणा की कार्रवाई के लिए आवेदन करेगी।
बता दें कि 12 जून को पिथौरागढ़ के दो पुलिस कर्मियों सहित चार लोग आठ किलो चरस के साथ किच्छा से गिरफ्तार किए गए थे। पूछताछ में इन आरोपियों ने चरस को चंपावत कोतवाली के सिपाही प्रदीप से लाने का खुलासा किया था। पिछले सप्ताह पुलभट्टा के थानाध्यक्ष विनोद कुमार जोशी के नेतृत्व में आई टीम ने कई लोगों से पूछताछ के अलावा सिपाही की तलाश में कई जगह दबिश दी थी, लेकिन वह हत्थे नहीं आया। आरोपी को दबोचने के लिए कई जगह जाल बिछाया गया है, लेकिन पुलिस को अभी कामयाबी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें