राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत हर स्कूल में अनिवार्य रूप से शौचालय बनाने पर जोर दिया। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जनपद परियोजना समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन
समिति में सीईओ सहित कुल 21 सदस्य है। मौजूदा वित्त वर्ष के लिए जिले को रमसा के तहत कुल 389.12 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। डीएम ने निर्माण कार्यो की गुणवत्ता, समयबद्धता की हिदायत दी।