फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बिजली से रोशन होगा थपलियालखेड़ा गांव

Sat, 28 Jun 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल से तीन ओर से घिरे दूरस्थ थपलियाखेड़ा गांव के ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम कैंप कार्यालय आगे आया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बरसात के समय आवागमन में दिक्कत दूर करने के लिए एनएचपीसी परिसर से रास्ता खोलने के बाद ग्रामीणों को अन्य सुविधाएं दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि गांव को बिजली से रोशन करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि थपलियाखेड़ा गांव के ग्रामीण लंबे समय से राजस्व गांव घोषित करने की मांग उठा रहे हैं। इसके लिए कुछ समय पहले जिला प्रशासन ने नए सिरे से प्रस्ताव बनाने की तैयारी भी की थी। वन भूमि में बसे होने से गांव के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गांव में वर्तमान में 29.09 हेक्टेयर भूमि में 47 परिवारों के 234 सदस्य और 126 मतदाता हैं। इसकी बसासत का इतिहास है कि पहाड़ में सर्दी के मौसम में लोग प्रवास पर जानवरों के साथ आते थे, जो बाद में यहीं बसते चले गए।
नोडल अधिकारी बृजवाल ने बताया कि एनएचपीसी को गांव गोद लेने के लिए डीएम मनीष कुमार ने कहा है। गांव गोद लेने पर मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा। इधर डीएम ने एनएचपीसी को पत्र भेजकर गांव को गोद लेने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें