एकल विद्यालय संच ने दीप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतिभागियों ने प्रज्वलित दीपों से एक से बेहतर एक आकृतियां बनाई। बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ और विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
थपलियालखेड़ा के प्रतिभागियों द्वारा दीपों से बनाई भगवान श्रीगणेश की आकृति प्रथम स्थान पर रही। उचौलीगोठ के प्रतिभागियों द्वारा बनाए भारत के मानचीत्र को द्वितीय और छीनीगोठ के प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई मां की आकृति को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में अनुराग मित्तल, नीरज सिंह एवं अमित परवेश शामिल थे।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर प्रतिभागियों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने दीपों से बनाई आकृतियां न सिर्फ प्रतिभागियों की प्रतिभा को परिलक्षित करती है बल्कि उनकी सकारात्मक सोच का भी प्रतिबिंब है। अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, पूनम कोहली, संजय अग्रवाल ने सहयोगियों का आभार जताया।