फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विडंबना:परीक्षा देने वाले लटक गए, न देने वाले हो गए पास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड बोर्ड की इंटर परीक्षा में अजीबोगरीब तस्वीर सामने आई है। बाराकोट जीआईसी में जीव विज्ञान विषय की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी तो फेल हो गए, मगर जिन्होंने इस पेपर में हिस्सा नहीं लिया उनकी कक्षा आगे बढ़ गई। इसे लेकर फेल होने वाले अभ्यर्थियों में नाराजगी है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र भेज इस निर्णय पर पुनर्विचार करने के साथ पुनर्मूल्यांकन करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से लटके उत्तराखंड बोर्ड के पेपर जूून माह में संपन्न हुए। बाराकोट जीआईसी में इंटर जीव विज्ञान के पेपर में कुल 19 छात्र-छात्राओं में से 12 ने पेपर दिया, जबकि सात गैर हाजिर रहे। परीक्षाफल आया तो जीव विज्ञान का पेपर न देने वाले सभी सात अभ्यर्थी पास हो गए, मगर परीक्षा देने वाले सभी 12 अभ्यर्थी जीव विज्ञान में पास नहीं होने से इंटर में फेल हो गए। खास बात यह है कि ये छात्र कोरोना काल से पूर्व हुए चार अन्य विषयों के पेपरों में पास हैं। इस विडंबना से परेशान अभ्यर्थियों ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
कोट...
बाराकोट जीआईसी में जीव विज्ञान का पेपर देने वाले सभी 12 परीक्षार्थी जीव विज्ञान में पास नहीं होने से इंटर में फेल हो गए हैं। परीक्षा निपटने के बाद बोर्ड ने यह निर्णय लिया था कि कोरोना की वजह से जून में हुए पेपरों में हिस्सा न लेने वाले अभ्यर्थियों को उनके कुल अंक प्रतिशत के आधार पर छूटे पेपर में भी अंक दे दिए जाएंगे। इस वजह से जिन सात अभ्यर्थियों ने पेपर नहीं दिए, वे पास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश राम, प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी, बाराकोट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें